1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIFA U-17 World Cup: 1 अरब 25 करोड़ भारतीयों की उम्मीदें हैं इन 21 युवा भारतीयों पर

FIFA U-17 World Cup: 1 अरब 25 करोड़ भारतीयों की उम्मीदें हैं इन 21 युवा भारतीयों पर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 04, 2017 05:33 pm IST,  Updated : Oct 04, 2017 05:33 pm IST

भारतीय टीम दिल्ली में छह अक्टूबर को फीफा अंडर-17 विश्व कप के उद्घाटन मैच के साथ ही एक नया इतिहास रचने का आग़ाज़ करेगी. ये तमाम युवा खिलाड़ी फीफा के किसी भी टूर्नामेंट में देश की ओर से अभी तक नहीं खेले हैं.

India U-17 football team- India TV Hindi
India U-17 football team

भारतीय टीम दिल्ली में छह अक्टूबर को फीफा अंडर-17 विश्व कप के उद्घाटन मैच के साथ ही एक नया इतिहास रचने का आग़ाज़ करेगी. ये तमाम युवा खिलाड़ी फीफा के किसी भी टूर्नामेंट में देश की ओर से अभी तक नहीं खेले हैं. मेज़बान भारत को ग्रुप 'ए में रखा गया है और वो पहले दिन ही अमेरिका के ख़िलाफ़ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. विश्व कप में खेलने का अनुभव नहीं होने के बावजूद युवा ब्रिगेड के हौसले बुलंद हैं. उनके पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है और वे इसे हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे. उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है और पाने के लिए बहुत कुछ है. हम आपको यहां आपको भारतीय टीम के इन रणबांकुरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शायद भावी भारतीय फुटबाल की नींव रखेंगे.

1-धीरज सिंह मोइरंगटेन (मणिपुर) 

पोज़ीशन: गोलकीपर 
मैच खेले: 15, गोल किए: 00

2-प्रभसुखमन सिंह गिल (पंजाब)
पोज़ीशन: गोलकीपर 
मैच खेले: 06, गोल किए: 00
3-सनी धालीवाल (पंजाब)
पोज़ीशन: गोलकीपर 
मैच खेले: 00, गोल किए: 00
4-बोरिस सिंह थंगजाम (मणिपुर)
पोज़ीशन: डिफेंडर 
मैच खेले: 29, गोल किए: 04
5-जितेंद्र सिंह (पश्चिम बंगाल)
पोज़ीशन: डिफेंडर 
मैच खेले: 28, गोल किए: 00
6-अनवर अली (पंजाब)
पोज़ीशन: डिफेंडर
मैच खेले: 05, गोल किए: 00
7-संजीव स्टालिन (कर्नाटक)
पोज़ीशन: डिफेंडर
मैच खेले: 29, गोल किए: 03
8-हेंड्री एंथोनी (कर्नाटक)
पोज़ीशन: डिफेंडर 
मैच खेले: 02, गोल किए : 00
9-नमित संदीप देशपांडे (महाराष्ट्र)
पोज़ीशन: डिफेंडर 
मैच खेले: 05, गोल किए: 00
10-सुरेश सिंह वांगजाम (मणिपुर)
पोज़ीशन: मिडफील्डर 
मैच खेले: 28, गोल किए: 06
11-केएन मेती (मणिपुर)
पोज़ीशन: मिडफील्डर 
मैच खेले: 23, गोल किए : 00
12-अमरजीत सिंह कियाम (मणिपुर)
पोज़ीशन: मिडफील्डर 
मैच खेले: 30, गोल किए: 01
13-अभिजीत सरकार (पश्चिम बंगाल)
पोज़ीशन: मिडफील्डर 
मैच खेले: 19, गोल किए: 07
14-कोमल थाटल (सिक्किम)
पोज़ीशन: मिडफील्डर 
मैच खेले: 30, गोल किए: 08
15-लालेंगमाविया (मिजोरम)
पोज़ीशन: मिडफील्डर 
मैच: 12, गोल: 00
16-जैक्सन सिंह (मणिपुर)
पोज़ीशन: मिडफील्डर 
मैच खेले: 03, गोल किए: 00
17-मोहम्म्द शाहजहां (मणिपुर)
पोज़ीशन: मिडफील्डर 
मैच खेले: 01, गोल किए: 00
18-अनिकेत अनिल जाधव (महाराष्ट्र)
पोज़ीशन: फारवर्ड 
मैच खेले: 27, गोल किए: 02
19-रहीम अली (पश्चिम बंगाल)
पोज़ीशन: फारवर्ड 
मैच खेले: 00, गोल किए: 00
20-नांगदंबा नाओरेम (मणिपुर)
पोज़ीशन: फारवर्ड 
मैच खेले: 03, गोल किए: 01
21-राहुल केनोली प्रवीन (केरल)
पोज़ीशन: फारवर्ड 
मैच खेले: 04, गोल किए: 00
भारत के मुकाबले
6 अक्टूबर
भारत बनाम अमेरिका- शाम 8 बजे से, नई दिल्ली
9 अक्टूबर
भारत बनाम कोलंबिया- शाम 8 बजे से, नई दिल्ली
12 अक्टूबर
भारत बनाम घाना - शाम 8 बजे से, नई दिल्ली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल