1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पुरुष हॉकी विश्व कप 2018: बेल्जियम ने भारत को 2-2 से ड्रॉ पर रोका, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक

पुरुष हॉकी विश्व कप 2018: बेल्जियम ने भारत को 2-2 से ड्रॉ पर रोका, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 01, 2018 10:59 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 08:42 pm IST

FIH Men's Hockey World Cup 2018 : भारत और बेल्जियम के बीच खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप सी के मुकाबले में भारत और बेल्जिमय को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। जहां पहले हॉफ में बेल्जियम की टीम भारत पार भारी रही तो दूसरे हॉफ में भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा और मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा।

FIH Men's Hockey World Cup 2018 Live Streaming- India TV Hindi
FIH Men's Hockey World Cup 2018 Live Streaming Image Source : @THEHOCKEYINDIA/TWITTER

FIH Men's Hockey World Cup 2018 :आखिरी मिनटों में गोल खाने के कारण भारत को यहां कलिंगा स्टेडियम में खेले जा रहे हॉकी विश्व कप के पूल-सी के अपने दूसरे मैच में रविवार को बेल्जियम से 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा। बेल्जियम के लिए एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने आठवें और सायमन गौगनार्ड ने 56वें मिनट में गोल दागे। भारत के लिए हरमनप्रीत ने 40वें और सिमरनजीत सिंह ने 47वें मिनट में अहम गोल दागे। भारत का दो मैचों में यह पहला ड्रॉ है। उसने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराया था। भारत के दो मैचों से चार अंक हो गए हैं। वह अपने पूल में टॉप पर है।

पुरुष हॉकी विश्व कप 2018, भारत बनाम बेल्जियम Live Updates

20:34 IST  2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ भारत बनाम मैच

20:26 IST बेल्जियम ने किया दूसरा गोल, स्कोर 2-2 से बराबर 

20:20 IST बेल्जियम ने गोलकीपर विंसेंट वानाश को हटाकर एक एक्सट्रा खिलाड़ी को मैदान पर उतारा है।

20:15 IST सिमरनजीत ने दिलाई भारत को बढ़त, भारत 2-1 से आगे

20:12 IST तीसरे क्वॉर्टर का खेल खत्म, भारत 1-1 बेल्जियम

20:07 IST 39वें मिनट में भारत को वीडियो रेफरल के बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन लेफ्ट साइड से वरुण सफल नहीं हो पाए। हालांकि भारत तो एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। यहां गोल होते-होते बचा। गेंद गोलपोस्ट की लाइन को क्रॉस नहीं कर पाई। हालांकि उसके बाद मिली पेनल्टी स्ट्रोक पर हरमनप्रीत ने शानदार गोल दागा।

20:00 IST भारत को मिला दूसरा पेनल्टी कॉर्नर। 

19:54 IST 35वें मिनट में भारत को मिला पहला पेनल्टी कॉर्नर। लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो पाई भारतीय टीम।

19:48 IST तीसरे क्वॉर्टर का खेल शुरू, गोल की तलाश में भारतीय टीम

19:44 IST हाफ टाइम तक पोजेशन की बात करें तो भारत के पास 39 परसेंट और बेल्जियम के पास 61 परसेंट पोजेशन रही है। 

19:40 IST हाफ टाइम यानी के दूसरे क्वॉर्टर का खेल खत्म हो चुका है। भारत अभी भी 1-0 से पिछड़ रहा है। 

19:37 IST बेल्जियम पोजेशन अपने पास रखने की कोशिश कर रहा है। दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने को है लेकिन भारत बेल्जियम के डिफेंस को तोड़ नहीं पाया।

19:30 IST आकाशदीप को बेल्जियम के खिलाड़ी को पैर से रोकने के कारण ग्रीन कार्ड दिखाया गया है। आकाशदीप को बाहर जाना पड़ेगा। अब भारत 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा है।

19:24 IST दूसरे क्वॉर्टर का खेल शुरू, अटैक पर टीम इंडिया

19:23 IST मिस्ड! पहले क्वॉर्टर के 12वें मिनट में आकाशदीप ने बेल्जियम के सर्कल के अंदर घुसते हुए गोल मारने की कोशिश की लेकिन उनके असिस्ट पर ललित गोल करने से चूक गए।

19:22 IST पहले क्वॉर्टर का खेल खत्म, बेल्जिमम 1-0 से आगे 

19:13 IST गोल! बेल्जियम ने बनाई बढ़त। 8वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बेहतरीन गोल किया।

19:12 IST रिव्यू! बेल्जियम ने 8वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर की मांग की और नहीं मिलने पर वीडियो रेफरल ले लिया। जिसके बाद फैसला उनके पक्ष में गया।

19:06 IST बेल्जियम की टीम अटैक पर है।

19:05 IST रिव्यू! बेल्जियम ने पेनाल्टी कॉर्नर के लिए रिव्यू लिया। रिव्यू सफल हुआ और बेल्जियम को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि इस कॉर्नर पर भी मनप्रीत के पैर से गेंद लग गई और बेल्जियम को दोबारा कॉर्नर मिला। लेकिन श्रीजेश ने उसे गोल में तब्दील नहीं होने दिया।

19:01 IST दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन इस प्रकार है।

18:56 IST दोनों टीमें मैदान पर उतर चुकी हैं। राष्ट्रगान हो रहा है। पहले बेल्जियम का राष्ट्रगान La Brabançonne बज रहा है।

18:20 IST नमस्कार! भारत और बेल्जियम के बीच होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के इस मुकाबले के लाइव स्कोर अपडेट्स में आपका स्वागत है। मैच से जुड़ी हर खबर और अपडेट्स के लिए आप बने रहें हमारे साथ।

पूल-सी में भारत पहले स्थान पर है तो वहीं बेल्जियम को दूसरा स्थान हासिल है। इस मैच में जीत दोनों टीमों के प्री-क्वार्टरफाइनल जाने की संभावनाओं के बेहद प्रबल कर देगी जबकि हार से अंतिम-4 का इंतजार पूल के आखिरी मैच तक के लिए बढ़ जाएगा। 

यहां पढ़िए मैच के लाइव प्रसारण से जुड़ी हर जानकारी

कहां और किस तारीख को होगा भारत बनाम बेल्जियम का मुकाबला?

भारत बनाम बेल्जियम का मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में रविवार 2 दिसंबर को होगा।

भारत बनाम बेल्जियम का मुकाबला भारतीय समयानुसार किस समय से शुरू होगा?
भारत बनाम बेल्जियम का मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे (7:00PM) शुरू होगा।

भारत बनाम बेल्जियम मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर कहां देखें?
भारत बनाम बेल्जियम मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा।

भारत बनाम बेल्जियम मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम बेल्जियम मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी।

ये है भारतीय टीम-
गोलकीपर – पीआर श्रीजेश, कृष्णन बहादुर पाठक
डिफेंडर – हरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास
मिडफील्डर – मनप्रीत सिंह, चिंगलिनसना सिंह, निलकांता शर्मा, हार्दिक सिंह, सुमित
फॉरवर्ड – आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल