1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 के कारण एफआईएच प्रो लीग 15 अप्रैल तक निलंबित

कोविड-19 के कारण एफआईएच प्रो लीग 15 अप्रैल तक निलंबित

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 14, 2020 01:47 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 01:47 pm IST

भारतीय टीम भी एफआईएच प्रो लीग में खेलती है जिसे अगले मुकाबले में 26 अप्रैल को बर्लिन में जर्मनी से खेलना है। 

FIH Pro League suspended until 15 April due to Covid-19- India TV Hindi
FIH Pro League suspended until 15 April due to Covid-19 Image Source : GETTY IMAGES

लुसाने। अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) ने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए शनिवार को एफआईएच प्रो लीग के मैचों को 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया। भारतीय टीम भी एफआईएच प्रो लीग में खेलती है जिसे अगले मुकाबले में 26 अप्रैल को बर्लिन में जर्मनी से खेलना है। 

एफआईएच ने कहा कि उसने यह निर्णय विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सिफारिशों और सूचना और दुनिया भर में कई देशों की सरकारों और स्थानीय अधिकारियों द्वारा लिये गये फैसलों के आधार पर किया है।

विश्व संस्था के बयान के अनुसार, ‘‘अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ और सभी भाग लेने वाले राष्ट्रीय संघों ने खेले जा रहे एफआईएच हाकी प्रो लीग के सभी मैचों को तुरंत प्रभाव से 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया है। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल