1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंतिम क्षणों में अमेरिका को हराकर एफआईएच हॉकी सीरिज के फाइनल्स में साउथ अफ्रीका ने बनाई जगह

अंतिम क्षणों में अमेरिका को हराकर एफआईएच हॉकी सीरिज के फाइनल्स में साउथ अफ्रीका ने बनाई जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2019 08:35 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 08:35 pm IST

अमेरिका ने एकी कापेलेर के 15वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर किये गए गोल की मदद से बढत बना ली। दक्षिण अफ्रीका के लिये आस्टिन स्मिथ ने 42वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर बराबरी का गोल दागा। 

साउथ अफ्रीका- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका बनाम अमेरिका  Image Source : TWITTER-@USAFIELDHOCKEY

भुवनेश्वर। आखिरी क्षणों में किये गए गोल की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका को 2-1 से हराकर एफआईएच सीरिज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। 

दुनिया की 16वें नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका को 25वीं रैंकिंग वाली अमेरिका ने कड़ी चुनौती दी। 

अमेरिका ने एकी कापेलेर के 15वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर किये गए गोल की मदद से बढत बना ली। दक्षिण अफ्रीका के लिये आस्टिन स्मिथ ने 42वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर बराबरी का गोल दागा। 

इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के काफी प्रयास किये और लग रहा था कि मैच शूटआउट तक जायेगा। दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि अमेरिकी रक्षापंक्ति की चूक का फायदा उठाकर आखिरी मिनट में गोल दागा। निकोलस स्पूनर के इस गोल के दम पर टीम फाइनल में पहुंच गई। 

पूल चरण में अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया था। इससे पहले क्लासीफिकेशन मैच में रूस ने पोलैंड को हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल