1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जून से पहले अर्जेंटीना में फुटबॉल संभव नहीं: राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज

जून से पहले अर्जेंटीना में फुटबॉल संभव नहीं: राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज

 Reported By: IANS
 Published : Apr 05, 2020 01:27 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 01:27 pm IST

फर्नांडीज ने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि देश में कोरोनावायरस संक्रमण अप्रैल और मई तक जारी रह सकता है।

Football not possible in Argentina before June: President Alberto Fernandez- India TV Hindi
Football not possible in Argentina before June: President Alberto Fernandez Image Source : GETTY IMAGES

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बटरे फर्नांडीज ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण देश में सभी तरह की फुटबॉल गतिविधयां रूकी हुई है और जून से पहले शुरू होना संभव नहीं है। फर्नांडीज ने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि देश में कोरोनावायरस संक्रमण अप्रैल और मई तक जारी रह सकता है।

फर्नांडीज ने रेडियो मितरे से कहा, " कुछ गतिविधियां हैं जोकि दूसरों की तुलना में अधिक प्रभावित होंगी। उनमें फुटबॉल, सिनेमा और थिएटर शामिल हैं।"

उन्होंने कहा, " दर्शकों के बिना फुटबॉल कुछ लचीलेपन की अनुमति देता है। लेकिन मई में? मुझे नहीं पता। मई मुझे सबसे खराब महीना लगता है क्योंकि यह तब होता है जब हम रोमांच की उम्मीद करते हैं।"

कोरोनावायरस के कारण मार्च से ही अर्जेंटीना में फुटबाल रूका हुआ है। अर्जेंटीना में कोरोनावायरस के 1451 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 43 लोग अब तक इससे मारे जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल