1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा प्रमुख ने कहा, कोई नहीं जानता फुटबॉल प्रतियोगितायें कब से शुरू होंगी

फीफा प्रमुख ने कहा, कोई नहीं जानता फुटबॉल प्रतियोगितायें कब से शुरू होंगी

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2020 03:16 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 03:16 pm IST

इनफैनटिनो ने कहा कि खतरनाक कोरोना वायरस महामारी के चलते फुटबॉल इतनी अहम नहीं रह गयी है।

coronavirus, FIFA, football, Gianni Infantino, KickingAround- India TV Hindi
Gianni Infantino Image Source : AP

फीफा प्रमुख जियानी इनफैनटिनो ने स्वीकार किया कि कोई नहीं जानता कि पूरी दुनिया में फुटबॉल की प्रतियोगितायें कब से शुरू होंगी। उन्होंने साथ ही कहा कि जब फुटबॉल खेल शुरू होगा और हालात सामान्य होंगे तो यह अलग होगा। 

इनफैनटिनो ने कहा कि खतरनाक कोरोना वायरस महामारी के चलते फुटबॉल इतनी अहम नहीं रह गयी है। उन्होंने गुरूवार को वीडियो लिंक के जरिये दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल प्रमुखों से बातचीत में कहा, ‘‘हम सभी चाहते हैं कि कल ही फुटबाल का मैच हो पाता लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह संभव नहीं है और आज दुनिया में कोई भी नहीं जानता कि हम पहले की तरह कब से खेलना शुरू करेंगे। ’’ 

इनफैनटिनो ने कहा, ‘‘जब हम सामान्य माहौल में लौटेंगे तो हमारी दुनिया और हमारा खेल काफी अलग होगा। हमें सुनिश्चित करना होगा कि फुटबॉल बना रहे और यह फिर से आगे बढ़ सके। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार फुटबॉल सबसे अहम चीज नहीं है। स्वास्थ्य सबसे अहम है और जब तक इस बीमारी को हरा नहीं देते, ऐसा जारी रहेगा। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल