1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विदेशी कोच के सुझावों से खेल में सुधार में मदद मिली: विश्व चैंपियन पीवी सिंधू

विदेशी कोच के सुझावों से खेल में सुधार में मदद मिली: विश्व चैंपियन पीवी सिंधू

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2019 08:47 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 08:47 pm IST

ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने हाल में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराया। 

विदेशी कोच के सुझावों से खेल में सुधार में मदद मिली: विश्व चैंपियन पीवी सिंधू - India TV Hindi
विदेशी कोच के सुझावों से खेल में सुधार में मदद मिली: विश्व चैंपियन पीवी सिंधू  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई। विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने रविवार को कहा कि भारत की विदेशी बैडमिंटन कोच किम जी ह्युन ने उन्हें खेल में बदलाव करने के जो सुझाव दिए उन पर काम करने से उन्हें काफी मदद मिली। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने हाल में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराया। 

यह पूछने पर कि किम की सलाह का उनके खेल पर क्या असर पड़ा, सिंधू ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर इसका काफी असर पड़ा क्योंकि वह पिछले कुछ महीनों से हमारे साथ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके दिमाग में कुछ बदलाव थे और मुझे लगता है कि इससे काफी मदद मिली। हमने इस पर काम किया, बेशक गोपी सर (मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद) के मार्गदर्शन में और यह काफी अच्छा रहा। मेरे कौशल में काफी इजाफा हुआ और अब भी काफी सुधार हो सकता है।’’ 

सिंधू को सहारा इंडिया परिवार ने यहां उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। यह पूछने पर कि क्या 2017 के फाइनल में ओकुहारा के खिलाफ मिली हार उनके दिमाग में थी तो सिंधू ने कहा कि ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘नहीं मुझे नहीं लगता कि मेरे दिमाग में ऐसा कुछ चल रहा था और साथ ही मैं काफी सकारात्मक थी। यह मेरे लिए नया मैच था। हम उसके बाद भी कुछ मैच खेले और यह मेरे लिए नया मुकाबला था।’’ 

सिंधू ने अनुसार उन्हें अधिक आक्रामक होने और तेज दिखाने का फायदा विश्व चैंपियनशिप में मिला। उन्होंने कहा, ‘‘मैं काफी सतर्क थी और इस टूर्नामेंट (विश्व चैंपियनशिप) के लिए काफी तैयारी की थी। चीन की चेन यूफेई और ओकुहारा के खिलाफ खेलते हुए मैं अधिक आक्रामक थी और तेज मूवमेंट कर रही थी जिसकी जरूरत थी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल