1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अफ्रीका के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद फराह की कोरोना वायरस से हुई मौत

अफ्रीका के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद फराह की कोरोना वायरस से हुई मौत

 Reported By: IANS
 Published : Mar 26, 2020 05:23 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 05:24 pm IST

सोमालिया के दिग्गज खिलाड़ी अब्दुलकादिर मोहम्मद फराह की कोरोनावायरस के कारण हुई मौत की पुष्टि की है।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) और सोमाली फुटबॉल  महासंघ (एसएफएफ) ने सोमालिया के दिग्गज खिलाड़ी अब्दुलकादिर मोहम्मद फराह की कोरोनावायरस के कारण हुई मौत की पुष्टि की है।

फराह की उत्तरपश्चिम लंदन में मंगलवार को 59 साल की उम्र में कोरोनावायरस के चलते मौत हो गई।

वह सोमालिया सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय में सलाहाकार के तौर पर काम कर रहे थे।

उनका जन्म बेलेडव्येने शहर में 15 फरवरी 1961 को हुआ था। वह पहली बार 1976 में राष्ट्रीय टीम के लिए खेले थे। वह इस बीमारी से मरने वाले अफ्रीका के पहले फुटबॉलर हैं। इस बीमारी ने पूरे विश्व में अभी तक कुल 20,000 लोगों की जिंदगी ले ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल