1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी कोर्ट में ब्राजील के पूर्व फुटबाल प्रमुख पर लगा रिश्वत लेने का आरोप

अमेरिकी कोर्ट में ब्राजील के पूर्व फुटबाल प्रमुख पर लगा रिश्वत लेने का आरोप

 Reported By: IANS
 Published : Apr 07, 2020 03:29 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 03:29 pm IST

ब्राजील फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) के पूर्व अध्यक्ष रिकाडरे टेक्सेरा सहित कई अन्य अधिकारियों पर कतर में 2022 में होने वाले फुटबाल विश्व कप की मेजबानी के लिए बोली लगाने के मामले में रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है।

अमेरिकी कोर्ट में...- India TV Hindi
अमेरिकी कोर्ट में ब्राजील के पूर्व फुटबाल प्रमुख पर लगा रिश्वत लेने का आरोप Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क| ब्राजील फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) के पूर्व अध्यक्ष रिकाडरे टेक्सेरा सहित कई अन्य अधिकारियों पर कतर में 2022 में होने वाले फुटबाल विश्व कप की मेजबानी के लिए बोली लगाने के मामले में रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। इन अधिकारियों पर ये आरोप अमेरिकी कोर्ट में एक वकील के द्वारा लगाया गया है।

इसके अलावा दक्षिण अमेरिकी फुटबाल के पूर्व प्रमुख दिवंगत निकोलस लीओज और जूलियो ग्रोंडोना पर भी 2010 की फीफा कार्यकारी बैठक में कतर की मेजबानी के पक्ष में धन लेकर वोट करने का आरोप लगा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी जिला न्यायालय ब्रुकलिन के पास मौजूद दस्तावेजों में हालांकि यह नहीं कहा गया है कि धन कहां से आया।

फुटबाल की नियामक संस्था फीफा ने पिछले साल नवंबर में ही घूस लेने के मामले में टेक्सेरा पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा उन पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल