1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पूर्व कप्तान वीरेन रासकुइन्हा ने अनुसार लॉकडाउन के बाद खिलाड़ियों के सामने होगी ये चुनौती

पूर्व कप्तान वीरेन रासकुइन्हा ने अनुसार लॉकडाउन के बाद खिलाड़ियों के सामने होगी ये चुनौती

 Reported By: Bhasha
 Published : May 06, 2020 06:52 am IST,  Updated : May 06, 2020 06:52 am IST

वीरेन रासकुइन्हा ने कहा,‘‘खिलाड़ी जब लॉकडाउन के बाद अभ्यास शुरू करेंगे तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी पुरानी फिटनेस को हासिल करना होगी। लंबे विश्राम से मांसपेशियों पर असर पड़ता है।’’ 

Former captain Viren Rasquinha said that the players will face this challenge after the lockdown - India TV Hindi
Former captain Viren Rasquinha said that the players will face this challenge after the lockdown  Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान वीरेन रासकुइन्हा ने मंगलवार को कहा कि खिलाड़ी जब कोरोना वायरस लॉकडाउन के समाप्त होने के बाद वापसी करेंगे तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी फिटनेस को बरकरार रखने की होगी। 

इस पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी ने कहा,‘‘खिलाड़ी जब लॉकडाउन के बाद अभ्यास शुरू करेंगे तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी पुरानी फिटनेस को हासिल करना होगी। लंबे विश्राम से मांसपेशियों पर असर पड़ता है।’’ 

रासकुइन्हा ने टोक्यो ओलंपिक तक खिलाड़ियों के लिये खेल मनोवैज्ञानिक रखने की जरूरत भी बतायी। तोक्यो ओलंपिक को अभी एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें - ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट में शेष विश्व से हारा भारत

उन्होंने कहा,‘‘कुछ खिलाड़ियों को अपनी पुरानी स्थिति में लौटने के लिये खेल मनोवैज्ञानिक की मदद लेने की जरूरत भी पड़ सकती है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल