1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत और मोहन बागान के पूर्व खिलाड़ी मनितोम्बी सिंह का 39 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत और मोहन बागान के पूर्व खिलाड़ी मनितोम्बी सिंह का 39 साल की उम्र में हुआ निधन

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 09, 2020 04:21 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 04:21 pm IST

मनितोम्बी कोच स्टीफन कांस्टेंटाइन की उस भारतीय अंडर -23 टीम के प्रमुख सदस्य थे जिसने 2003 में हो ची मिन्ह सिटी में वियतनाम को 3-2 से हराकर एलजी कप जीता था। 

football news, indian football, Manitombi Singh, Mohun Bagan- India TV Hindi
LT. Manitombi Singh Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर और मोहन बागान के कप्तान रहे मनितोम्बी सिंह का रविवार को 39 साल की उम्र में निधन हो गया। क्लब से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्होंने मणिपुर के इंफाल के निकट अपने पैतृक गांव में रविवार को सुबह अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे । उनके परिवार में पत्नी के अलावा आठ साल का बच्चा है। 

क्लब ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘ मोहन बागान परिवार को क्लब के पूर्व कप्तान मनितोम्बी सिंह के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है।’’ क्लब ने कहा, ‘‘ इस मुश्किल समय में हमारी संवेदना परिवार के साथ है। मनितोम्बी सिंह की आत्मा को शाांति मिले।’’ 

मनितोम्बी कोच स्टीफन कांस्टेंटाइन की उस भारतीय अंडर -23 टीम के प्रमुख सदस्य थे जिसने 2003 में हो ची मिन्ह सिटी में वियतनाम को 3-2 से हराकर एलजी कप जीता था। 

सिंगापुर में 1971 में आठ देशों के टूर्नामेंट को जीतने के बाद यह भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय खिताबी जीत थी। मनितोम्बी ने 2002 बुसान एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 

उन्होंने 2003 में मोहन बागान के लिए पदार्पण किया और 2004 में उनकी कप्तानी में टीम ने ऑल एयरलाइन्स गोल्ड कप की विजेता बनी। वह आखिरी बार मणिपुर राज्य लीग में 2015-16 में खेले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल