1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत के पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने ओलंपिक टालने का किया स्वागत

भारत के पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने ओलंपिक टालने का किया स्वागत

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 24, 2020 10:27 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 10:27 pm IST

इस बीमारी के संक्रमण के कारण दुनिया भर में अब तक 16,000 लोगों की मौत हो गयी जबकि 4,00,000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में है।

Abhinav Bindra- India TV Hindi
Abhinav Bindra Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारत के एकमात्र ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने मंगलवार को ओलंपिक खेलों को स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया और प्रशिक्षण शिविरों को तत्काल निलंबित करने के साथ खिलाड़ियों को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य ध्यान देने पर जोर दिया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण मंगलवार को तोक्यो खेलों को 2021 स्थगित कर दिया।

इस बीमारी के संक्रमण के कारण दुनिया भर में अब तक 16,000 लोगों की मौत हो गयी जबकि 4,00,000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में है। बिंद्रा ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘अब जबकि तोक्यो खेलों को लेकर स्थिति स्पष्ट है, खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रशिक्षण शिविरों को तुरंत निलंबित करें और खिलाड़ियों को सामाजिक रूप से जिम्मेदार होकर समुदाय के योगदानकर्ताओं की तरह महसूस करने का मौका दे। उनके और उनके आसपास के लोगों के लिए स्वास्थ्य मायने रखता है।’’

भारत में भी इस बीमारी की चपेट में 500 से ज्यादा लोग है जबकि इसमें 11 की मौत हुई है। बिद्रा ने कहा, ‘‘ यह सभी खिलाड़ियों के लिए हैं- सुरक्षित और स्वस्थ रहें अब आप अपने और अपने देश के लिए सबसे अच्छा कर सकते हैं। जब हम सब पूरी तरह से ठीक होंगे तब हम आपका और अधिक समर्थन करेंगे। ऐसे में आपकी उपलब्धि के मायने और अधिक होंगे।’’ भाषा आनन्द पंत पंत 2403 2115 दिल्ली नननन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल