1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मरे और निशिकोरी के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुए डेल पोट्रो

मरे और निशिकोरी के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुए डेल पोट्रो

 Reported By: IANS
 Published : Jan 11, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Jan 11, 2020 01:28 pm IST

अर्जेटीना के पुरुष टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से नाम वापस ले लिया है। पूर्व अमेरिकी ओपन विजेता ने घुटने में चोट के कारण यह फैसला लिया। 

मरे और निशिकोरी के बाद...- India TV Hindi
मरे और निशिकोरी के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुए डेल पोट्रो Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। अर्जेंटीना के पुरुष टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से नाम वापस ले लिया है। पूर्व अमेरिकी ओपन विजेता ने घुटने में चोट के कारण यह फैसला लिया। उन्हें यह चोट पिछले साल विबंलडन में लगी थी, लेकिन वह अभी तक इससे पूरी तरह से उबरे नहीं हैं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन ने शनिवार को ट्वीट किया, "दो बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले मार्टिन ने आस्ट्रेलियन ओपन-2020 से नाम वापस ले लिया है, क्योंकि वह घुटने की चोट से अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं।"

उन्होंने कहा, "आपको चोट से ठीक होने के लिए शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि हम आपको जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में देखेंगे।"

डेल पोट्रो ने 2009 और 2012 में आस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-8 में जगह बनाई थी। 2015 से उन्होंने सिर्फ एक बार इस टूर्नामेंट में कदम रखा है। तीन बार के विजेता ग्रेट ब्रिटेन के एंडी मरे और जापान के केई निशिकोरी ने पहले ही आस्ट्रेलियन ओपन से नाम वापस ले लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल