1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गुट्टा, पोनप्पा, अत्री और रेड्डी टीओपी में शामिल

गुट्टा, पोनप्पा, अत्री और रेड्डी टीओपी में शामिल

 Written By: IANS
 Published : Sep 15, 2015 07:25 pm IST,  Updated : Sep 15, 2015 07:25 pm IST

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने मंगलवार को ज्वाला गुट्टा, उनकी जोड़ीदार अश्विनी पोनप्पा, पुरुष युगल जोड़ीदार सुमित रेड्डी और मनु अत्री को टारगेट ओलम्पिक पोडियम (टीओपी) स्कीम में शमिल किया।   मंत्रालय ने बयान में

गुट्टा, पोनप्पा, अत्री...- India TV Hindi
गुट्टा, पोनप्पा, अत्री और रेड्डी टीओपी में शामिल

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने मंगलवार को ज्वाला गुट्टा, उनकी जोड़ीदार अश्विनी पोनप्पा, पुरुष युगल जोड़ीदार सुमित रेड्डी और मनु अत्री को टारगेट ओलम्पिक पोडियम (टीओपी) स्कीम में शमिल किया।

 

मंत्रालय ने बयान में कहा, "बैडमिंटन खिलाड़ी गुट्टा, पोनप्पा, रेड्डी और अत्री को टीओपी स्कीम में शामिल कर लिया गया है। ये खिलाड़ी अब रियो ओलम्पिक की तैयारियों के लिए सरकारी फंड हासिल कर सकेंगे।"


टीओपी के लिए चुने गए खिलाड़ी नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड (एनएसडीएफ) से अपनी ट्रेनिंग और उपकरणों के लिए पैसा हासिल कर सकते हैं। सायना नेहवाल, पीवी सिंधु, पी. कश्यप, के.श्रीकांत, गुरुसाई दत्त और एचएस प्रनॉय को अप्रैल में टीओपी में शामिल किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल