1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सात्विक-चिराग ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई

सात्विक-चिराग ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई

 Reported By: IANS
 Published : Oct 27, 2019 11:24 am IST,  Updated : Oct 27, 2019 11:24 am IST

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी तथा चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

सात्विक-चिराग ने...- India TV Hindi
सात्विक-चिराग ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस| सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी तथा चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर सुपर 750 फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।रंकीरेड्डी और शेट्टी ने शनिवार देर रात पुरुष युगल वर्ग के एक रोमांचक सेमीफाइनल में पांचवीं सीड जापान के हिरोयूकी इंडो और युता वतानाबे की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-11, 25-23 से पराजित किया। 

यह मुकाबला कुल 50 मिनट तक चला। इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के किम एस्टरूप और एंडर्स स्कारूप की जोड़ी को 21-13, 22-20 से मात दी थी।

इस साल अगस्त में अपना पहला सुपर 500 खिताब थाईलैंड ओपन का जीतने वाले रंकीरेड्डी और शेट्टी की जोड़ी प्रतियोगिता के फाइनल में इंडोनेशिया के मार्कस गिडेओन और केविन सूकामुल्जो की जोड़ी से भिड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल