1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जर्मन फुटबॉल लीग 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित

जर्मन फुटबॉल लीग 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Mar 25, 2020 04:23 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 04:23 pm IST

16 मार्च को बुंदेसलीगा लीग को दो अप्रैल तक लिए स्थगित करने का फैसला किया गया था। 

Football Stadium- India TV Hindi
Football Stadium Image Source : GETTY IMAGES

फ्रैंकफर्ट| जर्मन फुटबाल लीग बंदुेसलीगा को कोरोनावायरस महामारी के कारण 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया जाएगा। जर्मन फुटबाल लीग (डीएफएल) ने एक बयान में कहा, "कार्यकारी समिति सभी तरह की परिस्थितियों से अवगत है। ऐसे में कार्यकारी समिति बुंदेसलीगा और बुंदेसलीगा2 को कम से कम 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित करने का अपना सुझाव देगी।"

इससे पहले, 16 मार्च को बुंदेसलीगा लीग को दो अप्रैल तक लिए स्थगित करने का फैसला किया गया था। लेकिन कोरोनावायरस के खतरों को देखते हुए इसे 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ाने का सुझाव दिया गया है।

कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया में अब तक 18000 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी तरह की खेल गतिविधियां पूरी तरह से रुक गई हैं। कोरोना के कारण टोक्यो ओलम्पिक-2020 को भी एक साल तक के लिए स्थगित किया जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल