1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बेलारूस को हराकर जर्मनी ने यूरो 2020 के लिए किया क्वालीफाई

बेलारूस को हराकर जर्मनी ने यूरो 2020 के लिए किया क्वालीफाई

 Reported By: IANS
 Published : Nov 17, 2019 01:35 pm IST,  Updated : Nov 17, 2019 01:35 pm IST

जर्मनी ने शनिवार रात बेलारूस को 4-0 से करारी शिकस्त देकर अगले साल होने वाले यूरोपीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

euro- India TV Hindi
बेलारूस को हराकर जर्मनी ने यूरो 2020 के लिए किया क्वालीफाई Image Source : AP

बर्लिन (जर्मनी)| जर्मनी ने शनिवार रात यहां बेलारूस को 4-0 से करारी शिकस्त देकर अगले साल होने वाले यूरोपीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यूरोपीय चैम्पियनशिप के फाइनल्स में जर्मनी की टीम लगातार 13 बार जगह बनाने में कामयाब रही है।

बेलारूस के खिलाफ जर्मनी शुरुआत से ही मैच के कंट्रोल में दिखी। 41वें मिनट में मैथाइस गिंटर ने पहला गोल किया। उन्होंने मैच में दो असिस्ट भी दिए। दूसरे हाफ में भी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी रही। 49वें मिनट में गिंटर के पास पर गोल करते हुए ल्यों गोरटेजका ने जर्मनी की बढ़त को दोगुना कर दिया।

गिंटर ने टॉनी क्रूस को भी असिस्ट दिया जिन्होंने 55वें मिनट में गोल किया। मुकाबला का अंतिम और चौथा गोल 83वें मिनट में क्रूस ने दागा। इस बड़ी जीत के साथ ही ग्रुप-सी में जर्मनी की टीम 18 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। उन्हें एक मैच और खेलना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल