1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जर्मनी के सबसे बड़े डार्टमंड फुटबॉल स्टेडियम को बनाया जाएगा मेडिकल सेंटर

जर्मनी के सबसे बड़े डार्टमंड फुटबॉल स्टेडियम को बनाया जाएगा मेडिकल सेंटर

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2020 10:13 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 10:13 pm IST

बोरूसिया डार्टमंड के सिग्नल इडुना पार्क को आंशिक रूप से मेडिकल सेंटर के रूप में तब्दील किया जायेगा ताकि कोविड-19 महामारी के दौरान मरीजों के उपचार में मदद की जा सके।

Borussia Dortmund Stadium- India TV Hindi
Borussia Dortmund Stadium Image Source : TWITTER- @FANSTRIBEHQ

बर्लिन| जर्मनी के सबसे बड़े फुटबाल स्टेडियम बोरूसिया डार्टमंड के सिग्नल इडुना पार्क को आंशिक रूप से मेडिकल सेंटर के रूप में तब्दील किया जायेगा ताकि कोविड-19 महामारी के दौरान मरीजों के उपचार में मदद की जा सके। जर्मनी के बुंदेसलीगा क्लब ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

क्लब के निदेशक हैंस जोकिम वाट्जके और कार्लस्टन क्रैमर ने बयान में कहा, ‘‘हमारा स्टेडियम हमारे शहर का प्रतीक है। यह संभावित संक्रमितों की मदद के लिये आदर्श हो सकता है। डार्टमंड ने कहा कि उन्होंने स्थानीय चिकित्सीय संघ के साथ मिलकर उत्तरी स्टैंड को उपचार केंद्र में तब्दील किया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल