1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व एथलेटिक्स (मैराथन): इरिट्रिया के घिब्रेसलैसी ने जीता स्वर्ण

विश्व एथलेटिक्स (मैराथन): इरिट्रिया के घिब्रेसलैसी ने जीता स्वर्ण

 Written By: IANS
 Published : Aug 22, 2015 07:10 pm IST,  Updated : Aug 22, 2015 07:10 pm IST

बीजिंग: इरिट्रिया के 20 साल के धावक घिरमे घिब्रेसलैसी ने शनिवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की पुरुषों की मैराथन दौड़ का स्वर्ण पदक जीत लिया। 14 नवम्बर, 1995 को जन्मे

विश्व एथलेटिक्स...- India TV Hindi
विश्व एथलेटिक्स (मैराथन): घिब्रेसलैसी ने जीता स्वर्ण

बीजिंग: इरिट्रिया के 20 साल के धावक घिरमे घिब्रेसलैसी ने शनिवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की पुरुषों की मैराथन दौड़ का स्वर्ण पदक जीत लिया। 14 नवम्बर, 1995 को जन्मे घिब्रेसलैसी ने 42.195 किलोमीटर की यह रेस दो घंटे 12.28 मिनट में पूरी कर बीजिंग में अपने देश का खाता खोला। इथियोपिया के येमन सेगे ने दो घंटे 13.08 मिनट के साथ रजत जीता जबकि युगांडा के मुन्यो सोलोमन मुताई ने दो घंटे 13.30 मिनट के साथ कांस्य जीता।

 

मास्को विश्व चैम्पियनशिप में पहला स्थान हासिल करने वाले घिब्रेसलैसी के हमवतन स्टीफन किपरोटिच इस बार (2 घंटे 14.43 मिनट) समय के साथ छठे स्थान पर रहे। इसी तरह मास्को में रजत जीतने वाले लेलिला डेसिसा अपना प्रदर्शन दोहरा नहीं सके और उन्हें सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा। डेसिसा ने 2 घंटे 14.54 मिनट में रेस पूरी की।


इटली के रुगेरो पर्टाइल ने 2 घंटे 14.23 मिनट के साथ चौथा स्थान हासिल किया जबकि बहरीन के शुमी डेकहासा दो मिनट 14.43 मिनट के सात पांचवें स्थान पर रहे। रुगेरो ने इस सत्र का अपना सबसे अच्छा समय निकाला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल