1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Golf : दक्षिण अफ्रीकी गोल्फर विक्टर लेंज कोविड-19 से संक्रमित

Golf : दक्षिण अफ्रीकी गोल्फर विक्टर लेंज कोविड-19 से संक्रमित

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 19, 2020 12:28 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 12:28 pm IST

बताया गया है कि लेंज मैक्सिको में पीजीए टूर से स्वदेश लौटे तो उनकी जांच हुई और जांच के दौरान उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

Golf: South African golfer Victor Lange infected with Covid-19  - India TV Hindi
Golf: South African golfer Victor Lange infected with Covid-19   Image Source : GETTY IMAGES

दक्षिण अफ्रीकी गोल्फर विक्टर लेंज को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। गोल्फ के छेत्र में लेंज पहले प्रोफेशनल खिलाड़ी बने हैं जिसे इस बीमारी ने अपने चपेट में लिया है। पीजीए टूर ने खुद इसकी जानकारी दी। बताया गया है कि लेंज मैक्सिको में पीजीए टूर से स्वदेश लौटे तो उनकी जांच हुई और जांच के दौरान उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

पीजीए टूर ने बयान में कहा, ‘‘हम विक्टर के अपनी बीमारी के तुरंत खुलासे की सराहना करते हैं। इससे पीजीए टूर को उन लोगों को सतर्क करने का मौका मिल गया जो इस सत्र में लेटिन अमेरिका पीजीए टूर के दौरान उनके संपर्क में आये थे। ’’ 

कोरोना वायरस का अन्य खेल प्रतियोगिताओं की तरफ गोल्फ पर भी प्रभाव पड़ा है तथा उसकी दो प्रमुख प्रतियोगिताएं मास्टर्स और पीजीए चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया गया है। एएफपी पंत पंत 1903 1155 लासएंजिलिस नननन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल