1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ग्रेग रुदेस्की का है मानना, एंडी मरे के लिए फिर से ग्रैंड स्लैम जीतना नहीं होगा आसान

ग्रेग रुदेस्की का है मानना, एंडी मरे के लिए फिर से ग्रैंड स्लैम जीतना नहीं होगा आसान

 Edited By: IANS
 Published : Apr 27, 2020 08:43 am IST,  Updated : Apr 27, 2020 08:43 am IST

रुदेस्की मानना है कि सर्जरी होने के बाद मरे का उससे आगे बढ़ना कठिन है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह मुझे गलत साबित करेंगे।

andy murray, greg rusedski, greand slam- India TV Hindi
Andy Murray Image Source : GETTY

ब्रिटेन के पूर्व टेनिस खिलाड़ी ग्रेग रुदेस्की का मानना है कि दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे के लिए दोबारा से ग्रैंड स्लैम जीतना आसान नहीं होगा। रुदेस्की ने रविवार को स्काईस्पोर्ट्स से कहा, " उनके लिए अच्छी खबर यह है कि वह इस समय ज्यादा आराम कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह फिट होंगे लेकिन नडाल, फेडरर, जोकोविच, (स्टेफानोस) सितसिपास के खिलाफ उनकी चुनौती मुश्किल होने जा रही है।"

उन्होंने कहा, " वह मैच जीत सकते हैं, टूर खिताब जीत सकते हैं। हां, वह ऐसा कर सकते हैं। लेकिन ग्रैंड स्लैम जीतना, पांच सेट में से तीन जीतना, सात मैच जीतना, उनके लिए थोड़ा मुश्किल है। वह क्वार्टर फाइनल और चौथे राउंड तक चार जा सकते हैं,

रुदेस्की ने कहा, ''सर्जरी होने के बाद उससे आगे बढ़ना कठिन है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह मुझे गलत साबित करेंगे, जैसे कि वह कई बार पहले कर चुके हैं। "

32 साल के मरे ने सर्जरी के बाद से इस साल एक भी प्रतियोगी मैच नहीं खेले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल