1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना से ठीक होने वाले दिमित्रोव ने माना, अभी उच्च स्तर पर टेनिस खेलने के लिए वो तैयार नहीं

कोरोना से ठीक होने वाले दिमित्रोव ने माना, अभी उच्च स्तर पर टेनिस खेलने के लिए वो तैयार नहीं

 Reported By: IANS
 Published : Jul 27, 2020 10:51 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 10:51 pm IST

टेनिस मेजर्स ने दिमित्रोव के हवाले से लिखा है, "मैं उच्च स्तर पर खेलने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं इससे शर्माता नहीं हूं, मैं कबूल कर रहा हूं।"

Grigor Dimitrov- India TV Hindi
Grigor Dimitrov Image Source : GETTY

नाइस (फ्रांस)| वल्र्ड नंबर-19 ग्रीगोर दिमित्रोव ने कहा है कि हाल ही में कोविड-19 से ठीक होने के बाद वह शीर्ष स्तर की टेनिस खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। दिमित्रोव उन खिलाड़ियों में से एक थे जो एड्रिया टूर में खेले थे और कोविड पॉजिटिव आए थे। दिमित्रोव ने हाल ही में पिछले सप्ताह के अंत में अल्टीमेट टेनिस शोडाउन में हिस्सा लिया था। वह अपने दोनों गेम हार गए थे और उन्होंने माना है कि वह इस समय शीर्ष स्तर पर खेलने के लिए तैयार नहीं हैं।

टेनिस मेजर्स ने दिमित्रोव के हवाले से लिखा है, "मैं उच्च स्तर पर खेलने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं इससे शर्माता नहीं हूं, मैं कबूल कर रहा हूं। लंबे समय तक घर पर रहना मुझे, लगता है कि यह कभी मदद नहीं करता।"

उन्होंने कहा, "अभी बहुत काम किया जाना बाकी है, लेकिन मेरे लिए, जैसा मैंने पहले भी अपने करियर में कहा है कि मेरे लिए स्वस्थ प्राथमिकता है।"

दिमित्रोव ने बताया कि सेल्फ आइसोलेशन का समय उनके लिए कैसा रहा।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह हर किसी के लिए अलग है। मैं अच्छे से सांस नहीं ले पा रहा था। मैं थका हुआ था। मुझे किसी तरह का स्वाद नहीं आ रहा था और न ही किसी तरह की खुशबू। इसलिए इसमें अच्छा नहीं लग रहा था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल