1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गुरजीत के अंतिम क्षणों में दागे गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रिटेन को 2-1 से हराया

गुरजीत के अंतिम क्षणों में दागे गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रिटेन को 2-1 से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2019 11:07 am IST,  Updated : Sep 28, 2019 11:07 am IST

गुरजीत कौर के अंतिम मिनट में किये गये गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला के शुरूआती रोमांचक मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से शिकस्त दी।

HOCKEY- India TV Hindi
गुरजीत के अंतिम क्षणों में दागे गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रिटेन को 2-1 से हराया Image Source : HOCKEY INDIA

मारलो (ब्रिटेन)। गुरजीत कौर के अंतिम मिनट में किये गये गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला के शुरूआती रोमांचक मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शर्मिला देवी और गुरजीत के गोल से जीत हासिल की।

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किये लेकिन कामयाब नहीं हुए। दूसरे क्वार्टर में भारत ने मैच में दबदबा बनाते हुए दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन विपक्षी टीम की गोलकीपर मैडी हिंच ने इनका शानदार बचाव किया। ग्रेट ब्रिटन ने एक बेहतरीन मौके का फायदा उठाने का प्रयास किया लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए इसे रोक लिया जिससे पहला हाफ गोलरहित रहा।

अंतिम क्वार्टर के पहले ही मिनट में ग्रेट ब्रिटेन की एमिली डेनफ्रोड ने मौके का फायदा उठाते हुए 46वें मिनट में अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। पिछड़ने के बावजूद भारत ने दबाव बढ़ाया और जल्द ही उसे इसका फल मिला।

शर्मिला की बदौलत भारत ने 1-1 से बराबरी हासिल की। मैच ड्रा की ओर बढ़ता दिख रहा था और मैच खत्म होने में 48 सेकेंड बचे थे कि भारत ने शार्ट कार्नर हासिल किया और गुरजीत ने इसे गोल में तब्दील कर जीत दिलायी। श्रृंखला का दूसरा मैच रविवार को खेला जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल