1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL के 2019-20 सीजन की दर्शक संख्या में 51 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली

ISL के 2019-20 सीजन की दर्शक संख्या में 51 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 02, 2020 05:31 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 05:31 pm IST

हीरो इंडियन सुपर लीग 2019 -20 में दर्शकों की संख्या में 51 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है । 

ISL के 2019-20 सीजन की दर्शक...- India TV Hindi
ISL के 2019-20 सीजन की दर्शक संख्या में 51 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली Image Source : ISL

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग 2019 -20 में दर्शकों की संख्या में 51 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। केरला ब्लास्टर्स एफसी और एटीके के बीच 20 अक्तूबर को खेले गए मैच को पिछले सत्र की तुलना में दुगुने दर्शक मिले।

आईएसएल ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘सत्र के आखिर में लीग की दर्शक संख्या 51 प्रतिशत बढ़ गई । करीब 16 करोड़ 80 लाख दर्शक और 26 करोड़ इम्प्रेशंस से आईएसएल ने भारतीय फुटबाल में नयी क्रांति का सूत्रपात किया।’’ इसमें कहा गया ,‘‘ इसे स्टार स्पोटर्स और स्टार इंडिया नेटवर्क के 11 चैनलों पर दिखाया गया और हॉटस्टार तथा जियो टीवी पर लाइव स्ट्रीमिंग हुई ।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल