1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी एशिया कप: बांग्लादेश के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत

हॉकी एशिया कप: बांग्लादेश के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2017 07:33 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 07:35 pm IST

जापान को 5-1 से हराने के बाद आत्मविास से ओतप्रोत भारत बांग्लादेश के खिलाफ कल पुरूष हाकी एशिया कप के दूसरे पूल मैच में जीत की लय कायम रखने उतरेगा।

indian hockey team asia cup- India TV Hindi
indian hockey team asia cup

ढाका: जापान को 5-1 से हराने के बाद आत्मविास से ओतप्रोत भारत बांग्लादेश के खिलाफ कल पुरूष हॉकी एशिया कप के दूसरे पूल मैच में जीत की लय कायम रखने उतरेगा। मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम को जापान के खिलाफ कल का मैच जीतने में कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

शुरूआत में जापान ने चौथे मिनट में बराबरी का गोल किया लेकिन इसके बाद भारत ने वापसी का कोई मौका नहीं दिया। जापानी टीम जवाबी हमले बोलने में नाकाम रही। नये कोच के मार्गदर्शन में पहला टूर्नामेंट खेल रही भारतीय टीम ने हर क्वार्टर में गोल किये। उसके लिये एस वी सुनील, ललित उपाध्याय, रमनदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे।

नये कोच शोर्ड मारिने ने उम्मीद जताई है कि उनके खिलाड़ी कल और उम्दा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, बतौर कोच मैं कभी संतुष्ट नहीं होता लिहाजा मैं सौ फीसदी खुश नहीं हूं। मेरा मानना है कि हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। अब शुरूआती मैच के दबाव से निकलने के बाद हम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे ।

बांग्लादेश को कल पहले मैच में पाकिस्तान ने 7-0 से हराया। भारतीय कोच ने कहा, यदि हम अपनी रणनीति पर अमल कर सके तो जरूर जीतेंगे। बांग्लादेश के कप्तान रशील महमूद ने कहा कि उनकी टीम पिछली हार को भुलाकर जीतने के इरादे से उतरेगी। उन्होंने कहा, पाकिस्तान के खिलाफ हम अच्छा नहीं खेल सके और कई गलतियां की। यह खराब शुरूआत थी जिससे हमारा आत्मविश्वास गिरा। हम भारत के खिलाफ वापसी करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल