1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप की नई तारीखों का किया ऐलान

हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप की नई तारीखों का किया ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 16, 2020 05:52 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 05:52 pm IST

चेन्नई में 15 से 26 अप्रैल तक होने वाली हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिवीजन) अब 14 से 21 मई तक आयोजित की जाएगी।

Hockey India- India TV Hindi
Hockey India Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| हॉकी इंडिया ने देश के विभिन्न हिस्सों में 10 अप्रैल के बाद से शुरू होने वाली कई जूनियर और सब जूनियर (पुरुष एवं महिला) राष्ट्रीय चैंपियनशिपों को सोमवार को स्थगित कर दिया। हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने यह फैसला देशभर में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया है। हॉकी इंडिया ने साथ ही राष्ट्रीय चैंपियनशिपों के लिए नई तारीखों की भी घोषणा की है।

घोषणा के अनुसार, रांची में होने वाली 10वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिवीजन) का आयोजन पहले 10 से 20 अप्रैल तक होनी थी, लेकिन अब इसका आयोजन 29 अप्रैल से नौ मई तक होगी।

इसके अलावा चेन्नई में 15 से 26 अप्रैल तक होने वाली हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिवीजन) अब 14 से 21 मई तक आयोजित की जाएगी।

हॉकी इंडिया ने साथ ही बताया कि हरियाणा के हिसार में 13 से 24 अप्रैल तक होने वाली सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिवीजन) अब तीन से 14 मई तक खेली जाएगी जबकि चेन्नई में 10 से 17 अप्रैल तक होने वाली 10वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (ए डिवीजन) 19 से 30 मई तक होगी।

वहीं, रांची में 18 से 28 अप्रैल तक होने वाली 10वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (ए डिवीजन) 12 से 23 मई तक होगी जबकि इंफाल में 26 से तीन मई तक होने वाली 10वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिवीजन) 28 मई से चार जून तक आयोजित होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल