1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: चीन ओपन के पहले दौर में हारे एच एस प्रणॉय

बैडमिंटन: चीन ओपन के पहले दौर में हारे एच एस प्रणॉय

 Reported By: IANS
 Published : Sep 19, 2018 07:08 pm IST,  Updated : Sep 19, 2018 07:08 pm IST

वर्ल्ड नम्बर-13 प्रणॉय को विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज एनजी ने 34 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-16, 21-12 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। 

एच एस प्रणॉय- India TV Hindi
एच एस प्रणॉय

चांग्झू (चीन): भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय को जारी चीन ओपन में बुधवार को पहले दौर में ही हारकर बाहर होना पड़ा। प्रणॉय को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस ने मात दी। 

वर्ल्ड नम्बर-13 प्रणॉय को विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज एनजी ने 34 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-16, 21-12 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। 

प्रणॉय का सामना एनजी से पांचवीं बार हो रहा था। पिछले चार में से तीन मैचों में हांगकांग के खिलाड़ी ने प्रणॉय को मात दी। ऐसे में यह भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ एनजी ने चौथा मैच जीता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल