1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैं अब भी जीत सकता हूं ग्रैंडस्लैम, संन्यास की योजना नहीं : रोजर फेडरर

मैं अब भी जीत सकता हूं ग्रैंडस्लैम, संन्यास की योजना नहीं : रोजर फेडरर

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 30, 2020 06:56 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 06:58 pm IST

ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच के हाथों मिली हार के बाद रोजर फेडरर ने कहा कि उनकी संन्यास लेने की अभी कोई योजना नहीं है और वह अब भी ग्रैंडस्लैम जीतने के लिये अच्छी स्थिति में हैं।

Roger Federer, Novak Djokovic, Australian Open final, Australian Open- India TV Hindi
Roger Federer Image Source : GETTY

चोटिल रोजर फेडरर ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच के हाथों मिली हार के बाद कहा कि उनकी संन्यास लेने की अभी कोई योजना नहीं है और वह अब भी ग्रैंडस्लैम जीतने के लिये अच्छी स्थिति में हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में जोकोविच ने फेडरर को 7-6 (7/1), 6-4, 6-3 से हारया। 

फेडरर ने कहा कि उनकी जीत की केवल तीन प्रतिशत संभावना थी क्योंकि वह क्वार्टर फाइनल में टेनिस सैंडग्रेन के खिलाफ मैच के दौरान लगी चोट से उबर रहे थे। इस निराशा के बावजूद स्विस दिग्गज का मानना है कि वह अब भी बड़े टूर्नामेंट जीत सकते हैं। 

विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी से पूछा गया कि उन्हें लगता है कि वह अपने 20 ग्रैंडस्लैम खिताब में कुछ और खिताब जोड़ सकते हैं, उन्होंने कहा, ‘‘हां, मैं ऐसा मानता हूं। मेरा खेल कैसा है, मैं कैसा खेल रहा हूं और इसे देखकर मेरा जवाब है हां। ’’ 

पिछले साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले फेडरर को विंबलडन में पांच सेट तक चले मैच में जोकोविच से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने उम्मीद जतायी कि वह 2021 में अपने सातवें खिताब के लिये मेलबर्न में वापसी करेंगे। 

उन्होंने कहा, ‘‘आप कुछ नहीं जानते कि भविष्य के गर्त में क्या छिपा है। विशेषकर मेरी उम्र को देखते हुए आप कुछ नहीं जानते। लेकिन मैं आश्वस्त हूं। मैं जैसा महसूस कर रहा हूं उससे मैं खुश हूं। मेरी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल