1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैं बायर्न में रहकर खिताब जीतना चाहता हूं : फिलिप कोटिन्हो

मैं बायर्न में रहकर खिताब जीतना चाहता हूं : फिलिप कोटिन्हो

 Reported By: IANS
 Published : Aug 20, 2019 03:08 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 03:08 pm IST

बायर्न चाहे तो इस सीजन की समाप्ती के बाद कोटिन्हो को 12 करोड़ यूरो में बार्सिलोना से खरीद भी सकती है।   

मैं बायर्न में रहकर खिताब जीतना चाहता हूं : फिलिप कोटिन्हो- India TV Hindi
मैं बायर्न में रहकर खिताब जीतना चाहता हूं : फिलिप कोटिन्हो Image Source : @FCBAYERNEN/TWITTER

म्यूनिख। बायर्न म्यूनिख में इस सीजन लोन पर शामिल हुए ब्राजील के खिलाड़ी फिलिप कोटिन्हो को कहना है कि वह जर्मन क्लब में लंबे समय तक रहकर कई ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। कोटिन्हो पिछले सीजन इंग्लिश क्लब लिवरपूल से स्पेनिश लीग की मौजूदा चैम्पियन एफसी बार्सिलोना में शामिल हुए थे, लेकिन वहां उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस काराण वह एक साल के लिए बायर्न से जुड़े हैं। 

बीबीसी ने कोटिन्हो के हवाले से बताया, "हमने जैसा सोचा था बार्सिलोना में चीजें वैसी हुई नहीं, लेकिन वह अब इतिहास है। मुझे उम्मीद है कि मैं यहां लंबे समय तक रहूंगा और कई ट्रॉफी जीतूंगा।"

कोटिन्हो ने कहा, "नंबर-10 जर्सी एक बड़ी जिम्मेदारी है। इसे पहले रोबेन पहनते थे, वह महान फुटबाल खिलाड़ी हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं पिच पर अच्छी फुटबाल खेलकर सभी की अपेक्षाओं को पूरा करुं गा।"

बायर्न चाहे तो इस सीजन की समाप्ती के बाद कोटिन्हो को 12 करोड़ यूरो में बार्सिलोना से खरीद भी सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल