1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मिलान के लिए 100 मैच खेल चुके इब्राहिमोविच ने दिया करार को आगे बढ़ाने का संकेत

मिलान के लिए 100 मैच खेल चुके इब्राहिमोविच ने दिया करार को आगे बढ़ाने का संकेत

 Reported By: IANS
 Published : Jul 18, 2020 08:17 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 08:17 pm IST

इटालियन क्लब एसी मिलान के लिए अपने 100 मैच पूरा करने के बाद स्टार स्ट्राइकर ज्लाटन इब्राहिमोविक ने संकेत दिए हैं कि वह क्लब के साथ अपने करार को आगे बढ़ा सकते हैं। 

मिलान के लिए 100 मैच खेल...- India TV Hindi
मिलान के लिए 100 मैच खेल चुके इब्राहिमोविच ने दिया करार को आगे बढ़ाने का संकेत Image Source : GETTY

मिलान| इटालियन क्लब एसी मिलान के लिए अपने 100 मैच पूरा करने के बाद स्टार स्ट्राइकर ज्लाटन इब्राहिमोविक ने संकेत दिए हैं कि वह क्लब के साथ अपने करार को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह क्लब के लिए और ज्यादा मैच खेलेंगे। मिलान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें क्लब के दिग्गज पाओलो मालडिनी ने 100 मैच पूरा करने के बाद इब्राहिमोविक को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया है।

इब्राहिमोविक ने कहा, "100 मैच पूरा करने पर मुझे बधाई संदेश देने के लिए आप सभी को धन्यवाद। एसी मिलान के लिए खेलना, मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे कई और मैच खेलने की उम्मीद है।"

स्वीडन के पूर्व स्ट्राइकर ज्लाटन ने अपने टीम साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा, " मेरे टीम साथियों को धन्यवाद। आप सबके बिना मैं इसे पूरा नहीं कर सकता था। शुक्र है कि मेरा कोई प्रतिस्पर्धी नहीं है।" पिछले समय से इब्राहिमोविक के भविष्य को लेकर संशय बना हुआ है क्योंकि इस सीजन के बाद मिलान के साथ उनका अनुबंध समाप्त हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल