1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इब्राहिमोविच ने दागा 500वां क्लब गोल, मिलान ने क्रोटोन को 4-0 से दी मात

इब्राहिमोविच ने दागा 500वां क्लब गोल, मिलान ने क्रोटोन को 4-0 से दी मात

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 08, 2021 10:38 am IST,  Updated : Feb 08, 2021 10:39 am IST

इब्राहिमोविच ने 30वें मिनट में मिलान को बढ़त दिलाई जो क्लब फुटबॉल में उनका 500वां गोल था।

Ibrahimovic- India TV Hindi
Ibrahimovic Image Source : GETTY

मिलान| ज्लाटन इब्राहिमोविच ने दो गोल दागकर अपने क्लब गोल की संख्या को 500 के पार पहुंचाया जिससे एसी मिलान रविवार को क्रोटोन को 4-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल तालिका में फिर शीर्ष पर पहुंच गया। 

इब्राहिमोविच ने 30वें मिनट में मिलान को बढ़त दिलाई जो क्लब फुटबॉल में उनका 500वां गोल था। उन्होंने दूसरे हाफ में एक गोल और दागा। एंटे रेबिच ने भी इसके बाद एक मिनट से कम समय में दो गोल दागकर मिलान की 4-0 से जीत सुनिश्चित की। 

यह भी पढ़े-ं IND v ENG : पुजारा ने पंत को परिस्थितियों के मुताबिक खेलने की दी सलाह

इस जीत से एसी मिलान ने दूसरे स्थान पर मौजूद इंटर मिलान पर दो अंक की बढ़त बना ली है जिसने शुक्रवार को फायोरेनटिना को 2-0 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल