Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोच स्टीमाक ने ISL चैंपियन मुंबई सिटी एफसी को दी बधाई

कोच स्टीमाक ने ISL चैंपियन मुंबई सिटी एफसी को दी बधाई

Reported by: IANS Published : Mar 14, 2021 03:28 pm IST, Updated : Mar 14, 2021 03:33 pm IST

भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक ने पहली बार हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब जीतने पर मुंबई सिटी एफसी को बधाई दी है।

कोच स्टीमाक ने ISL...- India TV Hindi
Image Source : MUMBAI CITY FC कोच स्टीमाक ने ISL चैंपियन मुंबई सिटी एफसी को दी बधाई

नई दिल्ली| भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक ने पहली बार हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब जीतने पर मुंबई सिटी एफसी को बधाई दी है। मुम्बई सिटी एफसी ने शनिवार को फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के फाइनल में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान को 2-1 से हराकर पहली बार आईएसएल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

On This Day : 20 साल पहले जब लक्ष्मण रेखा के आगे बेबस हुए कंगारू तो भारत ने रचा इतिहास

मुम्बई के लिए इस सीजन में हैट्रिक लगाने वाले बिपिन सिंह ने 90वें मिनट में विनिंग गोल किया। स्टीमाक ने ट्विवटर पर लिखा, "अब तक का अपना पहला आईएसएल खिताब जीतने पर मुंबई सिटी एफसी को बहुत बधाई। हमने गोवा में अब तक का सबसे शानदार सीजन का अंत होते देखा।"

IND vs ENG : टीम इंडिया को जल्द ढूँढना होगा इस समस्या का हल वरना फिसल सकता है टी20 विश्वकप

स्टीमाक के मार्गदर्शन में भारत की 27 सदस्यीय सीनियर फुटबाल टीम ओमान और यूएई के खिलाफ होने वाले दोस्ताना मुकाबलों की तैयारियों के लिए सोमवार को दुबई रवाना होगी, जहां टीम कैम्प में भाग लेगी।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement