1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISSF वर्ल्ड कप में अभिषेक वर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में लगाया गोल्ड पर निशाना, सौरभ ने जीता कांसा

ISSF वर्ल्ड कप में अभिषेक वर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में लगाया गोल्ड पर निशाना, सौरभ ने जीता कांसा

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2019 12:24 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 12:24 pm IST

अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी ने यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता।

ISSF वर्ल्ड कप में अभिषेक...- India TV Hindi
ISSF वर्ल्ड कप में अभिषेक वर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में लगाया गोल्ड पर निशाना, सौरभ ने जीता कांसा  Image Source : TWITTER/NRAI

रियो डी जनेरियो| अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी ने यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता। भारत ने अब तक इस विश्व कप में कुल चार पदक जीत लिए हैं।

इससे पहले, संजीव राजपूत ने पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में रजत और ईलावेनिल वालारिवन ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

वार्म ने आठ खिलाड़ियों के फाइनल में कुल 244.2 अंक हासिल किए जबकि चौधरी ने 221.9 अंक अर्जित करते हुए पदक जीता। दूसरे नंबर पर रहकर तुर्की के इमाइल केलेस ने रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने कुल 243.1 अंक हासिल किए। 

भारत इस टूर्नामेंट की पदक तालिका में पहले पायदान पर काबिज है। दूसरे पायदान पर संयुक्त रूप से क्रोएशिया और हंगरी मौजूद हैं। दोनों देशों ने एक-एक स्वर्ण जीता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल