1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शूटिंग विश्व कप में भारत की इलावेनिल ने लगाया गोल्डन निशाना, हासिल किया गोल्ड मेडल

शूटिंग विश्व कप में भारत की इलावेनिल ने लगाया गोल्डन निशाना, हासिल किया गोल्ड मेडल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2019 10:53 am IST,  Updated : Aug 29, 2019 10:53 am IST

भारत की अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला इस बार कोई पदक अपने नाम नहीं कर सकीं।

Elavenil Valarivan- India TV Hindi
Elavenil Valarivan Image Source : TWITTER
रियो दि जिनेरियो। भारतीय युवा निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने निशानेबाजी विश्व कप की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। यह सीनियर निशानेबाजी विश्व कप में उनका पहला स्वर्ण पदक है।
 
भारत की अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला इस बार कोई पदक अपने नाम नहीं कर सकीं। सीनियर स्तर पर अपने पदार्पण वर्ष में इलावेनिल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ब्रिटेन की सियोनाद मैकिन्तोश (250.6 अंक) को पछाड़कर फाइनल में 251.7 अंक हासिल किए और स्वर्ण पर कब्जा किया। 
 
मैकिन्तोश को रजत पदक मिला। चीनी ताइपे की यिंग शिन लिन को कांस्य पदक मिला। इससे पहले इलावेनिल और अंजुम ने फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफिकेशन में क्रमश: 629.4 और 629.1 अंक का स्कोर जुटाकर चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया था। 
 
विश्व की शीर्ष निशानेबाज अपूर्वी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं और 627.7 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहीं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल