1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा रैंकिंग :भारतीय फुटबाल टीम दो पायदान की छलांग लगाकर 101वें स्थान पर पहुंची

फीफा रैंकिंग :भारतीय फुटबाल टीम दो पायदान की छलांग लगाकर 101वें स्थान पर पहुंची

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2019 05:48 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 05:48 pm IST

भारतीय टीम के कुल अंक 1219 हैं और वह एशियाई देशों में 18वें स्थान पर है। टीम ने सात फरवरी को पिछली रैकिंग जारी होने के बाद कोई मैच नहीं खेला है।

भारतीय फुटबॉल टीम - India TV Hindi
भारतीय फुटबॉल टीम एशिया कप में ऑस्ट्रेलिया के साथ मच के दौरान  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय फुटबाल टीम फीफा की गुरुवार को जारी रैंकिंग में दो पायदान ऊपर 101वें स्थान पर पहुंच गई है।

भारतीय टीम के कुल अंक 1219 हैं और वह एशियाई देशों में 18वें स्थान पर है। टीम ने सात फरवरी को पिछली रैकिंग जारी होने के बाद कोई मैच नहीं खेला है।

ईरान (विश्व रैकिंग में 21) एशियाई रैंकिंग में शीर्ष पर है। उसके बाद जापान (26), दक्षिण कोरिया (37), आस्ट्रेलिया (41) और कतर (55) का नंबर आता है।

बेल्जियम विश्व रैंकिंग में 1737 अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद फ्रांस, ब्राजील, इंग्लैंड और क्रोएशिया का नंबर आता है।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल