1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत फेड कप में कोरिया से हारकर चौथे स्थान पर रहा

भारत फेड कप में कोरिया से हारकर चौथे स्थान पर रहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2019 08:00 am IST,  Updated : Feb 10, 2019 08:00 am IST

भारतीय टीम को करमन कौर थांडी की कमी खली जो चोटिल होने के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल सकी।

भारत फेड कप में कोरिया...- India TV Hindi
भारत फेड कप में कोरिया से हारकर चौथे स्थान पर रहा  Image Source : @ANKITA_CHAMP TWITTER

अस्ताना (कजाखस्तान): नौ फरवरी (भाषा) भारत फेड कप के अंतिम क्लासिफिकेशन मुकाबले में शनिवार को यहां कोरिया से 1-2 हार कर चौथे स्थान पर रहा। भारतीय टीम को करमन कौर थांडी की कमी खली जो चोटिल होने के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल सकी। 

कप्तान विशाल उप्पल ने करमन की जगह राष्ट्रीय चैम्पियन महक जैन को मौका दिया। फेड कप में डेब्यू कर रही महक ने पूरी कोशिश की लेकिन ना रि किम की चुनौती से पार नहीं पा सकी। भारतीय खिलाड़ी को 2-6 6-3 1-6 से शिकस्त मिली। 

इसे बाद अंकिता रैना ने दूसरे एकल मुकाबले में सुनाम जिओंग को 6-3 6-3 से हारकर भारत की वापसी करायी। 

भारत को जीतने का दारोमदार युगल में अंकिता और प्रार्थना थोंबारे के कंधे पर था लेकिन कोरिया की सु जेओंग जांग और किम जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 6-4 6-4 से मात दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल