1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. (सेपक ताक्रा): भारत ने जीता ब्रॉन्ज, एशियाई खेलों में पहली बार जीता मेडल

(सेपक ताक्रा): भारत ने जीता ब्रॉन्ज, एशियाई खेलों में पहली बार जीता मेडल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 21, 2018 04:33 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 05:00 pm IST

भारत को ग्रुप-बी सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस हार के बावजूद वह कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही।

 सेपक ताक्रा की टीम...- India TV Hindi
 सेपक ताक्रा की टीम स्पर्धा का कांस्य भारत ने जीता

पालेमबांग (इंडोनेशिया): भारत ने पुरूष टीम स्पर्धा में गत विजेता थाइलैंड से हारने के बावजूद एशियाई खेलों में सेपकटकरा में अपना पहला पदक जीता। भारत की पुरूष रेगू टीम थाइलैंड से 0-2 से हार गयीं लेकिन उसने कांस्य जीता क्योंकि सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को पदक दिया जाता है। 

भारत ने ईरान को 21-16, 19-21, 21- 17 से हराने के साथ एशियाई खेलों में जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की थी। हालांकि भारत ग्रुप बी के दूसरे मैच में इंडोनेशिया से 0-3 से हार गया लेकिन फिर भी अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहा।

अंतिम चार में पहुंचने के साथ ही उसका कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल