1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप क्वालीफायर में भारत का शानदार आगाज, तुर्कमेनिस्तान को 5-0 से रौंदा

एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप क्वालीफायर में भारत का शानदार आगाज, तुर्कमेनिस्तान को 5-0 से रौंदा

 Reported By: IANS
 Published : Sep 19, 2019 11:04 am IST,  Updated : Sep 19, 2019 11:04 am IST

भारत की अंडर-16 लड़कों की टीम ने एएफसी अंडर 16 चैम्पियनशिप क्वालीफायर के ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में बुधवार को तुर्कमेनिस्तान की टीम को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

एएफसी अंडर-16...- India TV Hindi
एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप क्वालीफायर में भारत का शानदार आगाज, तुर्कमेनिस्तान को 5-0 से रौंदा Image Source : INDIAN FOOTBALL TEAM

ताशकंद| भारत की अंडर-16 लड़कों की टीम ने यहां एएफसी अंडर 16 चैम्पियनशिप क्वालीफायर के ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में बुधवार को तुर्कमेनिस्तान की टीम को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

भारतीय टीम के लिए शुभो पॉल ने 23वें, सिद्धार्थ ने 40वें और इंजुरी समय में, टाइसन सिंह ने 55वें और हिमांशु जांगड़ा ने 90वें मिनट में गोल किए। यहां ट्रांस्पोर्ट इंस्टीट्यूट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले हाफ से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

भारतीय टीम ने पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद दूसरे हाफ में भी अपना आक्रामक खेल जारी रखा। मेहमान टीम ने दूसरे हाफ में तीन और गोल दागकर 5-0 से जीत अपने नाम कर ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल