1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप में मलेशिया से हारा भारत

एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप में मलेशिया से हारा भारत

 Reported By: IANS
 Published : Feb 14, 2020 06:57 am IST,  Updated : Feb 14, 2020 06:57 am IST

भारत ने अपने पहले मुकाबले में कजाकिस्तान को 4-1 से हराया था। भारतीय टीम एक अंक के साथ तालिका तीन टीमों की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है।

Kidambi Srikanth- India TV Hindi
Kidambi Srikanth Image Source : GETTY IMAGES

मनीला| भारत को बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के अपने दूसरे मैच में मलेशिया के खिलाफ गुरुवार को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की दो मैचों में यह पहली हार है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में कजाकिस्तान को 4-1 से हराया था। भारतीय टीम एक अंक के साथ तालिका तीन टीमों की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है।

वहीं, मलेशिया की यह लगातार दूसरी जीत है और वह दो अंकों के साथ पहले नंबर पर है। कजाकिस्तान दो मैचों में दो हार के साथ तीसरे नंबर पर है। भारत को दूसरे मुकाबले के पहले मैच में हार मिली। बी. साई प्रणीत पुरुष एकल में मलेशिया के ली जि जिया से 38 मिनट में 18-21, 15-21 से मैच गंवा बैठे।

इसके बाद पुरुष युगल के मुकाबले में एमआर अर्जुन और चिराग शेट्टी की जोड़ी को आरोन चिया शो वू जिक की जोड़ी से 31 मिनट में 18-21 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

तीसरा मुकाबला किदांबी श्रीकांत और चिएम जुने वेई के बीच खेला गया, जिसमें श्रीकांत ने पहला गेम हारने के बाद अगले दो गेम में वापसी करते हुए 14-21 21-16 21-19 से मैच जीत लिया। चौथा मैच पुरुष युगल का रहा। इसमें ध्रुव कपिला और लक्ष्य सेन की जोड़ी को ओंग येव सिन और तिओ ये यी की जोड़ी से 27 मिनट में 14-21, 14-21 से मात खानी पड़ी।

भारत पांचवां और अंतिम मुकाबला भी हार गया। भारत के एचएस प्रणॉय को मलेशिया के लीओंग जुन हाओ ने 34 मिनट में 10-21 15-21 से पराजित किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल