1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 महामारी के कारण रद्द हुआ इंडिया ओपन और सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट

कोविड-19 महामारी के कारण रद्द हुआ इंडिया ओपन और सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 27, 2020 05:17 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 05:41 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के प्रतिष्ठित इंडिया ओपन और सैयद मोगी बैडमिंटन टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है।

India Open, Syed Modi, Badminton, sports, india, - India TV Hindi
 Badminton Image Source : GETTY IMAGES

इंडिया ओपन सुपर 500 और सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 टूर्नामेंट कोरोना वायरस महामारी के बीच बैडमिंटन विश्व महासंघ के बदले हुए कैलेंडर में रद्द कर दिये गए हैं। इंडिया ओपन मार्च में होना था जिसे आठ से 13 दिसंबर तक के लिये स्थगित कर दिया गया था। सैयद मोदी ग्रां प्री 17 से 22 नवंबर तक लखनऊ में होना था। 

बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा ,‘‘ बैडमिंटन विश्व महासंघ एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर 2020 के लिये संशोधित कैलेंडर को लागू करेगा ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ थॉमस और उबेर कप फाइनल्स कैलेंडर का हिस्सा होंगे और तीन से 11 अक्टूबर के बीच खेले जायेंगे । इसके अलावा कोई और टूर्नामेंट नहीं होंगे ।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल