1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वेटलिफ्टर मीराबाई का ओलंपिक खेलना तय, युवा जेरेमी के पास भी मौका

वेटलिफ्टर मीराबाई का ओलंपिक खेलना तय, युवा जेरेमी के पास भी मौका

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 20, 2020 07:37 pm IST,  Updated : Mar 20, 2020 07:37 pm IST

कोविड 19 महामारी के चलते भारोत्तोलन का ओलंपिक क्वालीफाइंग शेड्यूल भले ही अस्त व्यस्त हो गया हो लेकिन भारत की मीराबाई चानू का तोक्यो में खेलना तय है जबकि युवा जेरेमी लालरिन्नुगा भी क्वालीफाई कर सकते हैं।

वेटलिफ्टर मीराबाई का...- India TV Hindi
वेटलिफ्टर मीराबाई का ओलंपिक खेलना तय, युवा जेरेमी के पास भी मौका Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। कोविड 19 महामारी के चलते भारोत्तोलन का ओलंपिक क्वालीफाइंग शेड्यूल भले ही अस्त व्यस्त हो गया हो लेकिन भारत की मीराबाई चानू का तोक्यो में खेलना तय है जबकि युवा जेरेमी लालरिन्नुगा भी क्वालीफाई कर सकते हैं। पूर्व विश्व चैम्पियन चानू इस समय महिलाओं के 49 किलो विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। आखिरी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट एशियाई चैम्पियनशिप कोरोना वायरस के कारण रद्द हो गया था।

नये क्वालीफिकेशन नियमों के तहत उसने अनिवार्य छह में से पांच टूर्नामेंटों में भाग ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के कार्यकारी बोर्ड की 17 और 18 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में आईओसी को ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंटों की जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि इसमें यह भी कहा गया कि कोविड 19 महामारी के कारण पांचों उपमहाद्वीपीय चैम्पियनशिप रद्द होने के कारण क्वालीफिकेशन प्रक्रिया बंद की जा सकती है।

इसके मायने है कि मौजूदा विश्व रैंकिंग के आधार पर ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्थान तय होंगे। आईओसी अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के सुझावों पर अंतिम फैसला लेगा। भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के महासचिव सहदेव यादव ने कहा ,‘‘मीराबाई का ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना तय है। वह फिलहाल विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। विश्व रैंकिंग में शीर्ष आठमें शामिल खिलाड़ियों को क्वालीफिकेशन अवधि बीत जाने के बाद तोक्यो ओलंपिक में प्रवेश मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसने पांच क्वालीफाइंग टूर्नामेंटों में भाग लिया लेकिन ताशकंद में एशियाई चैम्पियनशिप रद्द कर दी गई थी। मुझे लगता है कि और क्वालीफाइंग टूर्नामेंट नहीं होंगे और विश्व रैंकिंग के आधार पर ही तय होगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल