1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (मुक्केबाजी): 51 किग्रा फ्लाइवेट के क्वार्टर फाइनल में हारीं सरजुबाला

एशियाई खेल (मुक्केबाजी): 51 किग्रा फ्लाइवेट के क्वार्टर फाइनल में हारीं सरजुबाला

 Reported By: IANS
 Published : Aug 29, 2018 03:38 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 03:38 pm IST

भारतीय महिला मुक्केबाज सरजुबाला देवी को 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को 51 किलोग्राम फ्लाइवेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय महिला मुक्केबाज सरजुबाला देवी- India TV Hindi
भारतीय महिला मुक्केबाज सरजुबाला देवी Image Source : PTI

जकार्ता। भारतीय महिला मुक्केबाज सरजुबाला देवी को 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को 51 किलोग्राम फ्लाइवेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। क्वार्टर फाइनल में भारतीय मुक्केबाज को चीन की युवा मुक्केबाज युआन चांग ने 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

सरजुबाला को मिली इस हार के कारण महिलाओं की इस स्पर्धा में भारत के लिए पदक की उम्मीद खत्म हो गई है। चीन की मुक्केबाज युआन ने अपने डिफेंस को बरकरार रखते हुए भारतीय मुक्केबाज सरजुबाला पर लगातार पंच मारे। उन्होंने जैब और हुक पंचों का इस्तेमाल किया। 

हालांकि, सरजुबाला को भी पहले राउंड में आक्रामक मुक्केबाजी करते देखा गया। तीसरे राउंड में युवा ओलम्पिक खेलों की स्वर्ण पदक विजेता युआन ने अच्छी रणनीति का इस्तेमाल किया। सरजुबाला ने भी पंच मारे लेकिन वह जीत नहीं पाईं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल