1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Davis Cup: लिएंडर पेस और जीवन ने युगल मुकाबले में 6-1, 6-3 से दर्ज की जीत, भारत ने पाकिस्तान पर बनाई 3-0 की बढ़त

Davis Cup: लिएंडर पेस और जीवन ने युगल मुकाबले में 6-1, 6-3 से दर्ज की जीत, भारत ने पाकिस्तान पर बनाई 3-0 की बढ़त

 Edited By: IANS
 Published : Nov 30, 2019 02:00 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 02:00 pm IST

भारत के लिए शनिवार को जीवन नेदुनचेझियान और लिएंडर पेस ने युगल मुकाबले में अब्दुल रहमान और शोएब मोहम्मद की जोड़ी को 6-1, 6-3 से हराया। यह मैच 53 मिनट चला।

davis cup, davis cup 2020 qualifiers, India, India vs Pakistan, india vs pakistan davis cup, pakista- India TV Hindi
Indian team Image Source : TWITTER

भारत ने कजाकिस्तान के नेशनल टेनिस सेंटर में जारी डेविस कप के एशिया-ओसेनिया के पहले राउंड में पाकिस्तान पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने शुक्रवार को मुकाबलों के पहले दिन अपने दोनों एकल मुकाबले जीते थे और फिर शनिवार को भारत ने युगल मुकाबला जीतकर एक लिहाज से यह मैच जीत लिया है।

भारत के लिए शनिवार को जीवन नेदुनचेझियान और लिएंडर पेस ने युगल मुकाबले में अब्दुल रहमान और शोएब मोहम्मद की जोड़ी को 6-1, 6-3 से हराया। यह मैच 53 मिनट चला।

इससे पहले, शुक्रवार को रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल ने अपने-अपने मुकाबले जीत भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी थी।

रामकुमार ने 42 मिनट तक चले मैच में 17 साल के मोहम्मद शोएब को 6-0, 6-0 से आसान मात दी थी। वहीं सुमित ने हुफैजा मोहम्मद रहमान को 6-0, 6-2 से हरा भारत को बढ़त दिलाई थी।

यह मुकाबला सिंतबर में इस्लामाबाद में होना था लेकिन दोनों देशों के बीच खराब कूटनीतिक सम्बंधों को देखते हुए भारत ने मैच स्थल को बदलने की मांग की थी।

इस मुकाबले का विजेता विश्व ग्रुप क्वालीफायर के लिए क्रोएशिया जाएगा, जो छह से सात मार्च के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल