1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत और केन्या के बीच खेला जाएगा इंटरकॉन्टिनेंटल कप का फाइनल मुकाबला

भारत और केन्या के बीच खेला जाएगा इंटरकॉन्टिनेंटल कप का फाइनल मुकाबला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 09, 2018 04:09 pm IST,  Updated : Jun 09, 2018 04:09 pm IST

केन्या ने चीनी ताइपे को 4-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल में जगह बना ली है।

भारतीय फुटबॉल टीम- India TV Hindi
भारतीय फुटबॉल टीम

इंटरकॉन्टिनेंटल कप में शुक्रवार को केन्या बनाम चीनी ताइपे मुकाबले में केन्या ने चीनी ताइपे को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में केन्या का सामना मेजबान भारत से होगा। दोनों देशों के बीच फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। केन्या को फाइनल में जगह बनाने के लिए इस मैच में कम से कम तीन गोल के अंतर से जीत की जरूरत थी। सिर्फ जीत उसे अंकतालिका में न्यूजीलैंड के बराबर ले जा पाती पर गोल अंतर के कारण कीवी टीम फाइनल में पहुंच जाती। 

लेकिन, केन्या ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए एकतरफा जीत हासिल कर न्यूजीलैंड को फाइनल में जाने से रोक दिया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे को रोके रखा और कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में डेनिस ओडिहियामबो ने केन्या के लिए 52वें मिनट में पहला गोल किया। दो मिनट बाद केन्या को पेनाल्टी मिली जिसे अटुडो ने गोल में तब्दील कर अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। 

केन्या के फाइनल में जाने की राह हालांकि अभी भी साफ नहीं हुई थी। उसे अभी एक गोल और चाहिए था साथ ही चीनी ताइपे को गोल करने से रोकना था। केन्या दोनों काम करने में सफल रही। उसके लिए तीसरा गोल ओटिएनो ने दाग केन्या के रास्ते को एक तरह से साफ कर दिया। अटुडो ने 89वें मिनट में गोल कर केन्या का फाइनल का टिकट पक्का कर दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल