1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय मुक्केबाज थापा और पूजा ने ओलंपिक टेस्ट इवेंट में जीता गोल्ड

भारतीय मुक्केबाज थापा और पूजा ने ओलंपिक टेस्ट इवेंट में जीता गोल्ड

 Reported By: IANS
 Published : Oct 31, 2019 05:25 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 05:25 pm IST

पूर्व एशियाई खेल कांस्य पदक विजेता पूजा ने ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को हराते हुए अपने भार वर्ग में सोना जीता।

Shiva Thapa- India TV Hindi
Shiva Thapa Image Source : @MEDIA_SAI/TWITTER

टोक्यो। भारत के अग्रणी पुरुष मुक्केबाज शिवा थापा (63 किग्रा) और महिला मुक्केबाज पूजा रानी (75 किग्रा) ने यहां जारी ओलंपिक टेस्ट इवेंट में स्वर्ण अपने नाम किया है। भारत के एक अन्य मुक्केबाज आशीष को इस इवेंट में 69 किग्रा वर्ग में रजत पदक मिला।

चार बार के एशियाई पदकधारी शिवा ने फाइनल में कजाकिस्तान के राष्ट्रीय चैम्पियन और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले सानाताली टोल्टायेव को 5-0 से हराया।

पूर्व एशियाई खेल कांस्य पदक विजेता पूजा ने ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को हराते हुए अपने भार वर्ग में सोना जीता। आशीष को हालांकि जापान के सेवोन ओकाजावा के हाथों फाइनल में हार मिली। उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल