1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय फुटबाल टीम को एशियाई खेलों में खेलने की अधिकारिक पुष्टि मिली

भारतीय फुटबाल टीम को एशियाई खेलों में खेलने की अधिकारिक पुष्टि मिली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 17, 2018 07:26 pm IST,  Updated : Aug 07, 2018 04:12 pm IST

महिला फुटबॉल टीम को अब भी हरी झंडी का इंतजार है।

भारतीय फुटबॉल टीम- India TV Hindi
भारतीय फुटबॉल टीम

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को जकार्ता में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में खेलने की अधिकारिक पुष्टि मिल गई जबकि महिलाओं टीम को अब भी हरी झंडी का इंतजार है। पुरूष टीम के राष्ट्रीय कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने कुछ दिन पहले इंटरकांटिनेंटल कप के दौरान सरकार से टीम को इन खेलों में भेजने की अपील की थी। एआईएफएफ से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘‘अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने अधिकारिक पुष्टि की है। पुरूष टीम निश्चित रूप से खेलों में भाग लेने जा रही है लेकिन महिला टीम को अब भी हरी झंडी का इंतजार है।’’ 

कांस्टेनटाइन ने कहा था, ‘‘हमें ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने चाहिए और अगर सरकार सुन रही है तो हमें एशियाई खेलों के लिये भेज दीजिए। ये अंडर-23 का टूर्नामेंट है और हमारी इस टीम में 11 खिलाड़ी ऐसे हैं जो 23 साल से कम उम्र के हैं। खिलाड़ियों को एशियाई खेलों में खेलने से काफी फायदा होगा।’’ 

कांस्टेनटाइन जुलाई में शिविर लगाएंगे। इंटरकांटिनेंट कप का आयोजन 2019 एएफसी एशियाई कप की तैयारियों के लिए किया गया था। भारत को इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में ग्रुप ए में मेजबान संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और बहरीन के साथ रखा गया है जो पांच जनवरी से एक फरवरी तक आठ केंद्रों में खेला जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल