1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरो हॉकी लीग में खेलते नजर आएंगे देविंदर वाल्मीकी और हरजीत सिंह

यूरो हॉकी लीग में खेलते नजर आएंगे देविंदर वाल्मीकी और हरजीत सिंह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2019 12:13 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 12:13 pm IST

भारतीय हॉकी खिलाड़ी देविंदर वाल्मीकी और हरजीत सिंह ने नीदरलैंड के क्लब एचजीसी के साथ 2019-20 सत्र के लिये अनुबंध किया है और इस दौरान वे आगामी यूरो हॉकी लीग के मैचों में खेलेंगे।

यूरो हॉकी लीग में...- India TV Hindi
यूरो हॉकी लीग में खेलते नजर आएंगे देविंदर वाल्मीकी और हरजीत सिंह  Image Source : INSTAGRAM

नयी दिल्ली। भारतीय हॉकी खिलाड़ी देविंदर वाल्मीकी और हरजीत सिंह ने नीदरलैंड के क्लब एचजीसी के साथ 2019-20 सत्र के लिये अनुबंध किया है और इस दौरान वे आगामी यूरो हाकी लीग के मैचों में खेलेंगे।

वाल्मीकी और हरजीत दोनों मिडफील्डर हैं और अभी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। यूरो हाकी लीग में वे चार अक्टूबर को बार्सिलोना में पदार्पण करेंगे। एचजीसी ने 2011 में यूरो हॉकी लीग का खिताब जीता था लेकिन इसके बाद वह पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेगा।

वाल्मीकी रियो ओलंपिक 2016 की भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अब तक भारत की तरफ से 48 मैच खेले हैं। हरजीत 2016 में जूनियर विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने राष्ट्रीय टीम की तरफ से 52 मैच खेले हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल