1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय हॉकी टीम स्पेन और फ्रांस के दौरे पर रवाना

भारतीय हॉकी टीम स्पेन और फ्रांस के दौरे पर रवाना

 Written By: IANS
 Published : Jul 31, 2015 11:52 am IST,  Updated : Jul 31, 2015 11:55 am IST

नई दिल्ली: भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम शुक्रवार तड़के यूरोप रवाना हुई। भारतीय टीम को 31 जुलाई से 14 अगस्त तक फ्रांस और स्पेन के दौरे पर रहना है। सरदार सिंह के नेतृत्व में

भारतीय हॉकी टीम स्पेन...- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम स्पेन और फ्रांस के दौरे पर रवाना

नई दिल्ली: भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम शुक्रवार तड़के यूरोप रवाना हुई। भारतीय टीम को 31 जुलाई से 14 अगस्त तक फ्रांस और स्पेन के दौरे पर रहना है। सरदार सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम दोहा होते हुए फ्रांस पहुंचेगी। नए मुख्य कोच रोएलांट ऑल्टमैंस की देखरेख में टीम इन दो देशों में कुल पांच मैच खेलेगी।

ऑल्टमैंस को पॉल वैन ऐस के स्थान पर मुख्य कोच बनाया गया है, जिन्हें हॉकी इंडिया (एचआई) ने बेल्जियम में आयोजित हॉकी वर्ल्ड लीग के बाद बर्खास्त कर दिया था। हॉकी वर्ल्ड लीग में भारत को चौथा स्थान मिला था।

भारतीय टीम फ्रांस में तीन और पांच अगस्त को दो मैच खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम स्पेन रवाना हो जाएगी, जहां वह 10, 12 और 13 अगस्त को तीन मैच खेलेगी।

भारतीय टीम का यह दौरा नवम्बर-दिसम्बर में भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स के मद्देनजर आयोजित किया गया है।

फ्रांस की टीम विश्व वरीयता क्रम में 17वें स्थान पर है जबकि स्पेन 11वें स्थान पर है। भारत की रैंकिंग नौवीं है।

हॉकी इंडिया ने सोमवार को इस दौरे के लिए 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी।

दौरे के लिए भारतीय टीम :

गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, हरजोत सिंह।

डिफेंडर : बीरेंद्र लाकरा, कोथाजीत सिंह, वीआर रघुनाथ, जसजीत सिंह, रुपिंदर पॉल सिंह, गुरजिंदर सिंह।

मिडफील्डर : सरदार सिंह, चिंगलेनसाना सिंह, एसके उथप्पा, सतबीर सिंह, दानिश मुज्तबा और देवेंद्र वाल्मिकी।

फारवर्ड : एसवी सुनील, रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, तालविंदर सिंह, ललित उपाध्याय और मोहम्मद आमिर खान।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल