1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 12 अप्रैल तक निलंबित

इंडियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 12 अप्रैल तक निलंबित

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 14, 2020 01:45 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 01:45 pm IST

बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने बयान में कहा कि दुनिया भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण उसे 16 मार्च से 12 अप्रैल तक सारे टूर्नामेंट रद्द या स्थगित करने के लिये बाध्य होना पड़ रहा है।

Indian open badminton tournament suspended till 12 April - India TV Hindi
Indian open badminton tournament suspended till 12 April  Image Source : GETTY IMAGE

दिल्ली। इंडियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट को शुक्रवार को कम से कम 12 अप्रैल तक निलंबित कर दिया क्योंकि खेल की विश्व संचालन संस्था ने कोरोना वायरस महामारी के कारण 16 मार्च से सभी टूर्नामेंट को रोकने का फैसला किया है।

बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने बयान में कहा कि दुनिया भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण उसे 16 मार्च से 12 अप्रैल तक सारे टूर्नामेंट रद्द या स्थगित करने के लिये बाध्य होना पड़ रहा है।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘जिन टूर्नामेंट पर असर पड़ा है, उनमें योनेक्स स्विस ओपन 2020, योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन 2020, ओरलियांस मास्टर्स 2020, सेलकोम एक्सियाटा मलेशिया ओपन 2020 और सिंगापुर ओपन 2020 के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय ग्रेड थ्री टूर्नामेंट शामिल हैं। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल