1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Shooting : भारतीय निशानेबाजी टीम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ - अंजुम मोदगिल

Shooting : भारतीय निशानेबाजी टीम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ - अंजुम मोदगिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2020 07:40 pm IST,  Updated : Feb 02, 2020 07:40 pm IST

अंजुम मोदगिल ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि आगामी टूर्नामेंटों में हमारे परिणाम अच्छे होंगे। मैं ओलंपिक जाने वाली पूरी निशानेबाजी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही हूं।’’

Anjum Modgil- India TV Hindi
Indian shooting team best in world: Anjum Modgil Image Source : TWITTER

दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने भारतीय निशानेबाजी टीम को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बताते हुए उम्मीद जतायी कि वे तोक्यो ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मोदगिल से जब ओलंपिक में टीम से उम्मीदों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। मोदगिल ने कहा,‘‘हमारी निशानेबाजी टीम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। मैं वास्तव में इस टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं। यह टीम विश्व स्तर पर काफी बेहतर। मेरे टीम के साथी नये रिकार्ड बना रहे हैं और पदक जीत रहे हैं।’’ 

अंजुम मोदगिल ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि आगामी टूर्नामेंटों में हमारे परिणाम अच्छे होंगे। मैं ओलंपिक जाने वाली पूरी निशानेबाजी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही हूं।’’

पिछले ओलंपिक खेलों (2016) के बाद भारत में बड़ी संख्या में युवाओं ने वैश्विक स्तर पर निशानेबाजी में अपनी पहचान बनायी है। मोदगिल ने कहा कि वह यह देखकर खुश हैं कि युवाओं ने भारत में सुविधाओं और अच्छे कोचों की मौजूदगी को शानदार तरीके से भुनाया है। 

उन्होंने कहा,‘‘देश में अच्छे साजो-सामान और कोचों की मौजूदगी में यह देखना अच्छा है कि कैसे युवा निशानेबाजी से जुड़ रहे हैं और अच्छा प्रदर्श्न कर रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल